हाड़ौती में बेमौसम बारिश फिर किसानों के लिए आफत बनकर बरसी। सोमवार को बारिश की झड़ी लगने के कारण किसानों को खेत, खलियान से लेकर मंडी तक खासा नुकसान हुआ है। अकेले भामाशाहमंडी में ही 40 हजार से अधिक बोरी धान भीग गया। इसमें किसानों के साथ व्यापारियों का माल भी था, जो उठाव नहीं होने के कारण भीग गया।