Home Loan लेने से घर की खरीदारी आसान हो जाती है। नौकरीपेशा लोगों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वे एक साथ पूरा पेमेंट करके घर खरीद सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होम लोन में आप लोन अवधि के दौरान मूलधन से भी अधिक ब्याज चुका देते हैं। ऐसे में होम लोन लेने वाले लोगों को इन पैसों की चिंता खाए रहती है। लेकिन एक ऐसा तरीका है, जिससे आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। यानी आपको अपनी जेब से एक भी रुपया होम लोन के ब्याज के रूप में नहीं देना होगा। इससे पहले आइए जानते हैं कि होम लोन पर प्रमुख बैंक कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
