प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। वे गुरुवार को बांसवाड़ा के नापला में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां से राजस्थान में करीब 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 42 हजार करोड़ लागत की 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना का शिलान्यास भी शामिल है। माही डैम के पास यह प्रोजेक्ट परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत बनकर तैयार होगा। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश के मंत्री, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा नापला पहुंचे। सीएम 4 दिन में दूसरी बार यहां पहुंचे। पहले देखिए, नापला में सभा स्थल की तस्वीरें… सभा स्थल पर बनाए 3 डोम
पीएम के कार्यक्रम के लिए सभा स्थल पर 3 डोम बनाए गए हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को प्रशासन के आला अधिकारियों ने सभा स्थल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम ऑपरेशन सिंदूर के बाद आए थे बीकानेर
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 मई को राजस्थान के दौरे पर आए थे। उन्होंने बीकानेर में देशनोक करणी माता के दर्शन किए थे। देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया था। यहां पलाना में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। … पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले- हमारी सेना PAK को घुटनों पर लाई:अब मोदी की नसों में खून नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा; ऑपरेशन सिंदूर पर सुनाई कविता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर के पलाना में हुई सभा में साफ कर दिया कि पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा- आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
