भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री हनुमान मंदिर सम्मेलन कमेटी की तरफ से ब्रह्मलीन पं. भीमसेन वशिष्ठ की स्मृति में 39वां मानव कल्याण सम्मेलन 26 से 28 दिसंबर तक बेंजमिन रोड स्थित नौलखा बाग कॉलोनी में अत्यंत श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। पं. राजिंद्र वशिष्ठ और पं. दीपक वशिष्ठ की अध्यक्षता में होने वाले इस तीन दिवसीय समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे मंदिर परिसर से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा से होगी। कार्यक्रम के अनुसार 26 और 27 दिसंबर की रात्रि 8 बजे से प्रख्यात गायकों द्वारा प्रभु इच्छा तक हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। जबकि 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ और 10 बजे विशेष संकीर्तन और विशाल भंडारे के साथ सम्मेलन का समापन होगा। कमेटी के प्रधान सोनू जुनेजा ने बताया कि आयोजन को लेकर पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
