Home Loan Calculator: घर एक ऐसी खरीदारी है, जिसके बारे में वर्षों से प्लानिंग होती रहती है। लेकिन कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम आदमी के लिए बिना लोन के घर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है। लोन लें तो भारी भरकम ब्याज चुकाना होता है। अधिकतर मामलों में ब्याज की कुल रकम मूलधन से अधिक हो जाती है। ऐसे में होम लोन ग्राहकों के मन में एक टीस बनी रहती है कि उन्हें इतना ज्यादा पैसा सिर्फ ऐसे ही ब्याज में चुकाना पड़ रहा है। आपकी इस परेशानी को दूर करने की एक ट्रिक है। इससे होम लोन में चुकाया गया सारा ब्याज आपको एक तरह से वापस मिल जाएगा। मतलब बिना ब्याज का होम लोन। आइए जानते हैं कि आपको क्या करना होगा।