Integrated Industries के शेयर सोमवार, 29 दिसंबर को कारोबार के दौरान करीब 9% चढ़कर 32.50 रुपये पर पहुंच गए। 29 दिसंबर 2020 को स्टॉक का रेट 0.09 रुपये था, जो पांच साल बाद 29 दिसंबर 2025 को करीब 36,000% की बढ़त के साथ 32.22 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बाजार में नकारात्मक रुख के बावजूद इस शेयर में भारी कारोबार देखने को मिला।