राज्य सरकार ने बुधवार को 34 आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें जयपुर पुलिस कमिश्नर सहित कई डीजी बदले गए हैं। 5 अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का तबादला एडीजी पुलिस कार्मिक के पद पर किया है। इस पद पर पहले काम कर रहे सचिन मित्तल को जयपुर पुलिस कमिश्नर बनाया है। वीके सिंह का एडीजी एसओजी-एटीएस से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तबादला किया है। एसआई भर्ती-2021 सहित कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और गड़बड़ियों की जांच को अंजाम तक पहुंचाने का जिम्मा एटीएस-एसओजी के एडीजी रहते वीके सिंह के पास था। दिनेश एमएन को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) जयपुर का एडीजी बनाया गया है। विशाल बंसल को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद से हटाकर एडीजी एसओजी के पद पर लगाया है। पहले देखिए पूरी लिस्ट… गोविंद गुप्ता को एसीबी डीजी के पद पर लगाया
संजय अग्रवाल का डीजी इंटेलिजेंस से तबादला करके डीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पोस्टिंग दी है। 1992 बैच के IPS अधिकारी संजय अग्रवाल को डीजीपी राजस्थान की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन सरकार ने उन्हें डीजी इंटेलिजेंस में ही रखा था। 1993 बैच के IPS गोविंद गुप्ता को एसीबी डीजी के पद पर लगाया है। पिछले कुछ महीने में जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे। इस दौरान जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने कड़े कदम उठाए। इसके बाद भी जेल में मोबाइल से धमकी देने जैसी घटनाएं कम नहीं हुई। हाल ही में जयपुर सेंट्रल जेल से 2 कैदी भाग गए थे। इस दौरान भी जेल काफी चर्चा में रही। बीजू जॉर्ज जोसफ को एडीजी पुलिस कार्मिक के पद पर लगाया
अनिल पालीवाल को सरकार ने डीजी प्रशिक्षण एवं यातायात में लगा दिया है। 1994 बैच के IPS अनिल पालीवाल अभी तक टेलीकॉम और ट्रैफिक में अपनी सेवा दे रहे थे। 1994 बैच के IPS अधिकारी आनंद श्रीवास्तव कई समय से एडीजी आर्म्स बटालियन में थे। अब उन्हें डीजी, स्पेशल ऑपरेशंस लगाया गया है। अशोक राठौड़ को जेल डीजी लगाया है। जयपुर में पहली बार विशेष पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस लगाया
जयपुर में पहली बार विशेष पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस लगाया गया है। राहुल प्रकाश का तबादला जयपुर आईजी से विशेष पुलिस कमिश्नर ऑपरेशंस के पद पर किया है। 5 IPS अफसरों को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
संजय कुमार अग्रवाल को डीजी पुलिस हाउसिंग, बीजू जॉर्ज जोसफ को एडीजी, पुनर्गठन एवं नियम, वीके सिंह को एडीजी साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, अजयपाल लांबा को आईजी रेल्वेज और साइबर क्राइम, अजय सिंह को आईजी इंटेलिजेंस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
