कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, अमृत धाम, श्रीराम नगर टेम्पोस्टैंड क्षेत्र, सरकारी स्कूल, श्रीरामनगर कच्ची बस्ती, श्रीराम रेयन्स कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर श्रीरामनगर, चाणक्य नगर, लक्ष्मी विहार, शुवांगन कॉलोनी, रायपुरा पेट्रोल पंप, रामप्रसाद बिस्मिल स्कूल इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सुभाष नगर 1 और 2, अनंतपुरा योजना, पंडित दिनदयाल उपाध्याय नगर, बापू बस्ती, विमल किराना स्टोर व आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: अक्षर धाम, मोती नगर, मोती नगर विस्तार, अक्षर धाम गली नं. 1, जैन मंदिर रोड, बाल मंदिर स्कूल रोड, हाट रोड, रबर फैक्ट्री, गुरूद्वारा रोड स्टेशन क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: अंबेडकर नगर और रंग विहार, वक्फ नगर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: शगुन वाटिका, गुलाब विहार, सुभाष रेजीडेंसी, काला तालाब कृषि क्षेत्र की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।