कोटा में एक युवक ने रात के अंधेरे में घर में खड़ी दो स्कूटी में आग लगा दी। ओर मौके से फरार हो गया। आग की ऊंची ऊंची लपटे देख पड़ोसियों को पता लगा। इसके बाद पानी की मोटर चलाकर आग को काबू किया। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिद्धि सिद्धि नगर कृष्णा विहार भदाना की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें युवक 30 सेकंड में स्कूटी में आग लगाकर भागता हुआ नजर आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। घटना की तस्वीर देखें

पीड़ित अनीता ने बताया की मंगलवार रात को चार बच्चो के साथ घर में सो रही थी। अगले दिन तड़के 3 बजकर 50 मिनट के आसपास एक स्कूटी सवार युवक उनके घर के आगे जाकर रुका। उसने फोन पर किसी से बात की। उसके पास पेट्रोल की बोटल थी। वो बोटल लेकर घर तक आया। ओर स्कूटी पर पेट्रोल छिड़क दिया। उसने माचिस निकाली। दो बार आग लगाने की कोशिश की। लेकिन माचिस की तीली बुझ गई। तीसरे प्रयास में उसने जलती हुई तीली फ़ेंकी ।जिससे स्कूटी में आग लग गई। आग लगते ही ऊंची ऊंची लपटे दिखाई देने लगी। पड़ोसियों के चिल्लाने पर नींद खुली। देखा तो घर में खड़ी दोनों स्कूटी जल रही थी। पड़ोसियों की मदद से पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया। युवक 30 सेकंड में घटना करके फरार हो गया। रेलवे कॉलोनी थाना SI रामसिंह ने बताया की किसी मनचले युवक ने घर में खड़ी दो स्कूटी में आग लगाई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।