अजमेर में 3 साल की मासूम बेटी की हत्या के बाद भी उसकी निर्दयी मां को कोई पछतावा नहीं है। जेल से भी उसने अपने पति को फोन कर उसे छुड़ाने की बात कही थी। अब बच्ची की हत्या के कुछ घंटों बाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो पुलिस को गुमराह करती नजर आ रही है। पुलिस को बार-बार बोल रही है कि मेरी बच्ची चौपाटी से गुम हुई है.. मैं उसे खुद ढूंढ लूंगी…मुझे पुलिस की मदद नहीं चाहिए। बच्ची का शव न मिलने तक वो पुलिस को गुमराह करती रही। आखिरकार बच्ची का शव आनासागर झील में मिलने पर अपना जुर्म कबूल किया था। बेटी की हत्या के कुछ घंटों बाद का वीडियो दरअसल, 3 साल की काव्या उर्फ आरु की हत्या के मामले में उसकी मां अंजली सिंह (28) उर्फ प्रिया जेल में है। पुलिस ने उसे आनासागर चौपाटी से 16 सितंबर को ही पकड़ लिया था। वो आनासागर पर अपने लिव-इन पार्टनर अल्केश गुप्ता के साथ घूम रही थी। पुलिस ने दोनों को रुकवाकर पूछताछ की तो बेटी के गुम होने की बात कही थी। इस पर दोनों को थाने लाया गया था। वहीं कुछ घंटों बाद 17 सितंबर की तड़के उसकी बेटी का शव झील में मिला था। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को गुमराह किया था। इसका एक वीडियो सामने आया है। निर्दयी मां ने क्या कहा था, पढ़िए- मेरा नाम प्रिया सिंह है। मैं दाता नगर रहती हूं। यहां किसी के साथ नहीं आई हूं। यह (पास में बैठा युवक) मेरा कुछ नहीं लगता है। इसके साथ आई हूं। इसका अल्केश गुप्ता नाम है। मेरी बच्ची चौपाटी से गुम हुई है। मेरी वजह से गुम हुई है। मैं उसे ढूंढ लूंगी। मैंने पैदा किया है। मैं उसे ढूंढ लूंगी। आप वीडियो बना लीजिए और अपलोड कर दीजिए। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पुलिस को बयान में अलग-अलग बात कही। आरोपी महिला ने कहा- मैंने पुलिस से मदद नहीं मांगी। मेरे पार्टनर (पास में बैठा युवक) ने मांगी थी। मैं किसी की मदद की मोहताज नहीं हूं। रही पुलिस की बात, मैं विश्वास नहीं करती हूं। मेरी बच्ची मेरे पास है। वह कहीं भी गुम नहीं हुई है। पुलिस की मदद ली, गलती हो गई। सॉरी उसके लिए.. आरोपी मां के साथ उसका लिव-इन पार्टनर अल्केश गुप्ता भी था। वो बोला- लिव इन पार्टनर बोला- मेरे को जानकारी नहीं है। मुझे कॉल कर कहा कि बच्ची गुम हो गई है। मैं 10:30 से फोन कर रहा था। इसने फोन नहीं उठाया था। बच्ची ये ही लेकर गई थी। इसको पता है। बच्ची हमारी है, हम रख लेंगे। हमें किसी की जरूरत नहीं है। बच्ची गुम हुई है या नहीं। हम अपनी बच्ची ढूंढ लेंगे। आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने खुद करवाया था मामला दर्ज डीएसपी रुद्र प्रकाश शर्मा ने बताया- मंगलवार रात हेड कॉन्स्टेबल गोविंद शर्मा गश्त के दौरान बुधवार अल सुबह 4 बजे के करीब वैशाली नगर से बजरंगगढ़ की तरफ जा रहे थे। तब एक युवक और महिला पैदल जाते दिखे। पुलिस ने दोनों को रुकवाकर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम अल्केश गुप्ता और महिला ने अंजली सिंह उर्फ प्रिया बताया। महिला ने बताया कि वो अल्केश के साथ लिव-इन में रहती है। मंगलवार रात को बेटी के साथ पैदल-पैदल अपने घर दाता नगर से अल्केश गुप्ता के पास सिटी हॉस्पिटल के सामने आ रही थी। रास्ते में रात 10 बजे सिटी हॉस्पिटल के पीछे नाले की पुलिया के पास बेटी अचानक गायब हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाई तभी ही खुलासा हुआ महिला की बातों से शक हुआ तो पुलिस ने अपने स्तर पर ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की थी। अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीम बनाई गई थी। एक टीम जब वापस चौपाटी के आसपास सीसीटीवी चेक किया। इस फुटेज में नजर आया कि कुछ मिनट के अंतराल में महिला के हाथ से बच्ची गायब हुई थी। जिस जगह पर बच्ची गायब हुई, उस जगह पर पुलिस ने तलाश की तो सुबह बच्ची का शव झील में मिला था। आखिर में जब बच्ची के शव का वीडियो मां को दिखाया। तब उसने जुर्म कबूल किया कि उसने धक्का दिया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अपने स्तर पर ही जांच कर इस मामले का पूरा खुलासा किया। ये भी पढ़ें- एक मां ऐसी भी…लोरी सुनाकर सुलाया, फिर हत्या की:VIDEO में देखिए बेटी का दर्द, जिसके साथ रील बनाई, उसे ही तालाब में फेंका 3 साल की काव्या उर्फ आरु…आज इस दुनिया में नहीं है। उसके नटखट बचपन और खिलौनों से खेलते कई वीडियो सोशल मीडिया पर है। ये वीडियो उसकी मां ने ही बनाए थे, जिसने उसकी सांसें छीन ली। मौत भी ऐसी कि रूह कांप जाए। (पढ़ें पूरी खबर) बेटी की हत्या कर पति को कॉल किया-आरु नहीं रही:जेल से भी फोन किया-तुम बचा सकते हो, पति बोला-मकान मालिक के बेटे संग भागी थी अजमेर में पहले बेटी को चौपाटी घुमाया,फिर झील में फेंका:लिव इन पार्टनर के तानों से परेशान थी महिला, 3 साल की बच्ची को मार डाला