बटाला रोड स्थित पिलर नंबर 67 के सामने गली पब्लिक साहारा में पिछले 3 महीने से सीवरेज का गंदा पानी गली में जमा है। जिस कारण इलाके में गंदगी और बदबू की भरमार हो गई है। पानी पूरी तरह से काला हो गया है। लोगों का कहना है कि लोग इसी गंदे पानी से आवागमन कर रहे हैं। जिस कारण अब लोगों में डर का माहौल बन चुका है कि कहीं कोई बीमारी न फैल जाए। जबकि इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग को कई बार बताया गया लेकिन इसका पक्का समाधान नहीं किया जा रहा। दूसरी तरफ कई साल से इस सड़क पर सीवरेज डाले जाने के बाद नहीं बनाया गया। इलाका निवासियों ने मांग की है कि समस्या का समाधान जल्द किया जाए।