लक्ष्मणगढ़़. स्थानीय थाना पुलिस ने माल सप्लाई के दौरान ट्रक से रास्ते में कीमती मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने वाली अंतरराष्ट्रीय गैंग के चार सदस्यों को और गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और इनके कब्जे से 108 मोबाइल बरामद कर चुकी है।
