अगर यह कहें कि साल 2025 AI के जनरलाइजेशन का साल रहा है, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक सभी आज अपने फोन पर चैटजीपीटी चला रहे हैं। साल 2026 में उभरती टेक्नोलॉजीज मानव जीवन ही नहीं, बल्कि उद्योगों में भी बड़ा बदलाव लाने वाली हैं। भारी उद्योग से लेकर प्रोसेस इंडस्ट्रीज और सर्विस इंडस्ट्रिज तक करीब 40 से ज्यादा इंडस्ट्रीज में ये टेक्नोलॉजीज बड़ा असर डालने वाली हैं। ऑटोमेशन, ऑपरेशनल एफिशिएंसी, रिमोट मॉनिटरिंग, हाइपर-पर्सनलाइजेशन और क्वालिटी कंट्रोल जैसी कई चीजों में उद्योगों को फायदा होगा। आइए इन टेक्नोलॉजीज के बारे में जानते हैं।