राजस्थान के पाली जिले में साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। पेशे से एक महिला इंजीनियर साइबर अपराधियों के जाल में इस कदर फंसी कि उसे लाखों रुपए गंवाने पड़े। ठगों ने पहले महिला के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए, फिर वसूलने के लिए उसे ब्लैकमेल करने लगे। करीब 10 लाख रुपए लेने के बावजूद भी ठगों ने महिला के फेक अश्लील फोटो महिला इंजीनियर के रिश्तेदारों–दोस्तों को भेज दिए।इससे महिला डिप्रेशन में चली गई और 10 मई को मानसिक तनाव के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। हालांकि 11 मई को मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। जबकि इससे 2 महीने पहले साइबर थाने में पति ने ठगों के खिलाफ महिला को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया था। ऐसे में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 5 पॉइंट्स में समझिए मामला घबराहट में बीपी लो हुआ, 10 मई को मौत महिला इंजीनियर ने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद 6 मार्च 2026 को पाली के साइबर थाने में महिला के पति ने 10 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड होने और उसकी पत्नी की फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर रिश्तेदारों और दोस्तों में भेजकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। साथ ही बताया कि उसकी पत्नी वर्तमान में भी डिप्रेशन में चल रही है और उसका इलाज चल रहा है। साइबर फ्रॉड और बदनामी के डर के कारण महिला डिप्रेशन में आ गई। इसके कारण 10 मई को तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने 11 मई को महिला के पति और ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। डीएसपी बोली- तबीयत बिगड़ने से हुई थी मौत
SIUCAW के डीएसपी अमृत सोनी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थतियों में हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बीपी लो होने से मौत होने की बात सामने आई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। साइबर थाना डीएसपी किशोर सिंह ने बताया कि महिला के अकाउंट से 10 लाख रुपए साइबर फ्रॉड के खातों में जाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है।
