प्रदेश में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 42 में से 18 जिलों ने 100 ​फीसदी से ज्यादा लक्ष्य हासिल किया है। अभियान के तहत प्रदेशभर में शून्य से 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो (दो बूंद जिन्दगी) की दवा पिलाने का 1 करोड़ का लक्ष्य रखा था। प्रदेश में यह लक्ष्य हासिल करने की औसत दर 97.8 फीसदी रही। वहीं, पोलियो की दवा पिलाने में पहले नंबर पर फलौदी, दूसरे पर टोंक एवं तीसरे नंबर पर जयपुर सैकंड रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में 29 और अफगानिस्तान में 9 मामले आने के बाद प्रदेश के 42 जिलों में पोलियो को लेकर अभियान चलाया था। टोंक दूसरे और जयपुर-2 तीसरे स्थान पर – झुंझुनूं में सबसे कम 75.8 % जिला टारगेट कवरेज प्रतिशत में फलौदी 128227 152746 119.1 टोंक 191725 217279 113.3 जयपुर 2 378806 426270 112.5 पाली 233315 260113 111.5 अजमेर 300040 333816 111.3 सिरोही 177563 197462 111.2 ब्यावर 166057 183683 110.6 कोटा 261985 289053 110.3 बीकानेर 390732 429005 109.8 खेरथल-तिजारा 157637 172017 109.1 ये हैं टॉप-10 जिले