बांग्लादेश चुनाव से निकलकर आए आंकड़े वहां अल्पसंख्यकों के हाशिये पर जाने की कहानी कहते हैं. 12 फरवरी को होने वाले चुनाव में मात्र 80 अल्पसंख्यक कैंडिडेट मैदान में हैं. इनमें से 12 तो निर्दलीय हैं. बांग्लादेश की राष्ट्रीय पार्टियों ने इक्का-दुक्का हिन्दुओं को टिकट दिया है.
