अगले साल तक देश के राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways – NH) पर टोल वसूली का नया सिस्टम आम हो जाएगा। इसमें टोल नाकों पर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं रह जाएगी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि इससे 15000 करोड़ रुपये का ईंधन बचाया जा सकेगा और टोल से राजस्व भी 6000 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकेगा।