रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 16 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 35 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था 1 फरवरी से लागू हो गई है जो 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दैनिक व साप्ताहिक ट्रेनों में डिब्बों की इस अस्थाई बढ़ोतरी से वेटिंग सूची में प्रतीक्षारत यात्रियों को बर्थ उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा सुगम होगी। इन ट्रेनों में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी