कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में EPFO ने अपने ग्रुप C और ग्रुप B (नॉन-गजटेड) कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। संगठन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्पादकता से जुड़ा Productivity Linked Bonus (PLB) के एडवांस पेमेंट को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय के आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को 13,816 रुपये तक का एडवांस मिलेगा। यह रकम 60 दिन की सैलरी के बराबर होगी।
