राजस्थान में संचालित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों तथा राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 2026-27 के लिए एडमिशन प्रोसेस कल 11 मार्च से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें 14 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा, वहीं 27 मार्च को स्टूडेंट की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 1 अप्रैल से सेशन शुरू हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अभिभावकों को शाला दर्पण पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी प्रक्रिया से चयन किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार जिन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी/बाल वाटिका संचालित हैं, वहां नर्सरी कक्षा में सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे। अन्य कक्षाओं में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों के प्रमोशन के बाद बची सीटों पर प्रवेश होगा। सीटें भी तय • कक्षा 1 से 5 : 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
• कक्षा 6 से 8 : 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन
• कक्षा 9 से 12 : 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन पिछले साल लॉटरी की जरूरत ही नहीं पड़ी प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में एडमिशन में कमी आई है। पिछले साल भी उपलब्ध सीटों से कम आवेदन मिलने के कारण अनेक स्कूलों में लॉटरी की जरूरत ही नहीं पड़ी। पिछले साल जनवरी में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट उप-समिति का गठन इस मुद्दे का अध्ययन करने के लिए किया गया था। समिति ने पाया कि लगभग 600 स्कूलों में 10 से कम छात्र थे।

You missed