दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दूसरे दिन भी पांडाल खचाखच भरा है। आज मां जगदम्बा की आरती के साथ गरबा महोत्सव की शुरुआत हुई। गरबा वेन्यू मानसरोवर में वीटी रोड पर राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में लोग अलग-अलग अंदाज और थीम पर सज-धजकर लोग पहुंचे। गरबा में पहुंचे एक दंपती ने कहा कि वे दोनों 12 साल पहले यहीं मिले थे। 8 साल पहले गरबा में दोस्ती के बाद से दो सहेलियां भी हर साल इसका हिस्सा बन रही हैं। कुछ लोग बंजारा और गुजराती थीम पर ड्रेसअप होकर भी पहुंचे हैं। सेल्फी पाइंट पर यादों को किया कैद
गरबा महोत्सव के लिए ग्राउंड को गणेश जी की थीम पर तैयार किया गया। 80 फीट के स्टेज के बीचों-बीच गणेश जी की 7 फीट की प्रतिमा है। देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों की फूड स्टॉल लगाई गईं। ग्राउंड में सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने खुशनुमा पलों को मोबाइल कैमरे में कैद कर सकेंगे। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 28 सितंबर तक चलेगा। PHOTOS में देखिए गरबा महोत्सव