RBSE 10वीं क्लास के रिजल्ट में सीकर की सरकारी स्कूलों का रिजल्ट भी काफी अच्छा रहा है। छोटे से गांव रूल्याणा माली सरकारी स्कूल की बेटियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं, सीकर के मनन शर्मा के 99.50 प्रतिशत अंक आए है। मनन के साइंस, हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर आए है। ग्रामीण क्षेत्र के काफी स्टूडेंट्स को 95 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स मिले हैं। सीकर जिले की प्रियांशी सुंडा ने 99.83 प्रतिशत नंबर के साथ राजस्थान टॉप किया है। जिले का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा इस साल सीकर जिले से 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 46043 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 25 हजार 591 लड़के और 20 हजार 452 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं बोर्ड के रिजल्ट के मामले में सीकर जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा। सीकर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा। सीकर के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी सुंडा ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी के पिता किसान हैं। वहीं, सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा, लोसल स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी और मैट्रिक्स की यशस्वी ने 99 प्रतिशत नंबर अचीव किए हैं। सीकर में फर्स्ट डिवीजन से 17022, सेकेंड डिवीजन से 6964, थर्ड डिवीजन से 935 लड़के पास हुए। इनका रिजल्ट 97.38 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन से 15188, सेकेंड डिवीजन से 4267, थर्ड डिवीजन से 481 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का रिजल्ट 97.48 प्रतिशत रहा। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका था, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। वहीं, 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा से पहले जारी किया गया है।
