कोटा में हाईवे पर अचानक आए भैंसों के झुंड को बचाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार बेकाबू होकर जैसे ही डिवाइडर पर चढ़ी, करीब 100 मीटर तक डिवाइडर के ऊपर ही दौड़ती चली गई। इसके बाद गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के बाद चारों दोस्त क्षतिग्रस्त गाड़ी के भीतर ही फंस गए। यह हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे (NH-27) पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। चारों दोस्त देर रात करीब डेढ़ बजे घर से खाना खाने के लिए निकले थे। ढाबे पर खाना खाने के बाद वे वापस कोटा लौट रहे थे। रात 2 बजकर 26 मिनट पर उनका टोल कटा था और उसके चंद मिनट बाद ही वे हादसे का शिकार हो गए। कार चला रहे युवक को हल्की चोटें आईं, जिसने अपने दोस्तों को हादसे की जानकारी दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब कार को पलटा देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़े। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गए चारों दोस्त नांता थाना एएसआई (ASI) घमंडी लाल ने बताया कि पुलिस को तड़के करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में अमन चावल (27) निवासी विज्ञान नगर (दिनेश गैस एजेंसी के पीछे) और कुंतेश वर्मा (32) निवासी गणेश तालाब (बसंत विहार, दादाबाड़ी) की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार जगदीश जुमरानी (36) निवासी बसंत विहार और दीपेश (36) निवासी कंचनजंगा अपार्टमेंट (बोरखेड़ा) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई घमंडी लाल ने बताया- चारों युवक नांता टोल प्लाजा क्रॉस करके हैंगिंग ब्रिज से कोटा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ब्रिज से पहले गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी तरफ जाकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उसमें फंस गए। घायल ने फोन कर दी सूचना, तब मौके पर पहुंचे साथी दोस्त शुभांग ठाकुर ने बताया कि चारों दोस्त देर रात करीब डेढ़ बजे कार से खाना खाने के लिए निकले थे। खाना खाकर कोटा लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए। कार जगदीश चला रहा था, जिसे हादसे में हल्की चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद जगदीश ने ही फोन कर दोस्तों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में हाईवे एम्बुलेंस भी वहां आ गई और सभी को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन और कुंतेश को मृत घोषित कर दिया। भैंसों के झुंड को बचाने के चक्कर में पलटी कार शुभांग ने बताया कि हाईवे पर अचानक भैंसों का झुंड सामने आ गया था, जिसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। कुंतेश (मृतक) की शॉपिंग सेंटर इलाके में मैकेनिक की दुकान थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। कुंतेश के परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा सदमा है, क्योंकि उसके सबसे छोटे भाई की भी कुछ साल पहले मेज नदी बस हादसे में मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे युवक अमन के गले में गंभीर चोट आई थी। अमन तलवंडी इलाके में जूते-चप्पल की दुकान लगाता था। वह भी दो भाइयों में छोटा था और अभी अविवाहित था। इ —– एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर में घुसी, 5 की मौत, VIDEO:जोधपुर में मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शव
बालोतरा में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अंदर घायल तड़प रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को निकाला। पढ़ें पूरी खबर