पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि मंगलवार से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का लाभ मिलेगा। पंजाब सरकार के इस ऐलान की AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तारीफ की है।