भरतपुर की खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और बालिग लड़के को गुड़गांव से पकड़ा है। लड़की 14 जनवरी को एक 20 साल का लड़का नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मां घर लौटी तो, बेटी नहीं मिली नाबालिग की मां ने पुलिस ने शिकायत देते हुए बताया था कि 14 जनवरी को मैं जंगल में पशुओं का चारा लेने के लिए गई हुई थी। चारा लेकर जब मैं घर लौटी तो, मेरी 17 साल की बेटी घर पर नहीं मिली। जब गांव में लोगों से पूछताछ की तो, पता लगा कि एक युवक मेरी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। गुड़गांव से नाबालिग को पकड़ा ASI जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही लड़की और लड़के की तलाश की जा रही थी। कई जगह दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन, दोनों का कुछ पता नहीं लगा। कल मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता लगा कि दोनों गुड़गांव में छुपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर गई और दोनों को पकड़ा लिया।