केंद्रीयकर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने उन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खास विकल्प की घोषणा की है, जिन्होंने 1 अप्रैल 2025 से लेकर 31 अगस्त 2025 के बीच केंद्रीय सेवा ज्वाइन की और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का विकल्प चुन लिया है। अब ये कर्मचारी सिंगल ऑप्शन लेकर Unified Pension Scheme (UPS) में माइग्रेट कर सकते हैं। UPS के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को अब 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी का फायदा मिल रहा है। यह 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हुआ है। सरकार ने यूपीएस में रिटायरमेंट और डेथ ग्रैच्युटी बेनिफिट शामिल कर दिया है।