होशियारपुर जिले के जालंधर रोड पर एक सड़क हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि उनकी एक्टिवा को दोआबा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक रेशम सिंह होशियारपुर के मोहल्ला कीर्ति नगर के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे अपनी एक्टिवा पर राधा स्वामी घर जा रहे थे। जब वे चक्क गुजरां के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रही दोआबा रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जांच में जुटी पुलिस टक्कर इतनी भीषण थी कि बस रेशम सिंह को एक्टिवा समेत कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।