बच्चों के होली सेलिब्रेशन के बाद भरतपुर में एक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत की दरारें बढ़ी तो घबराए टीचर ने बच्चों को स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकाला। बच्चे कुछ ही मीटर की दूरी पर पहुंचे थे, तब ही छत धड़ाम से नीचे आ गिरी। हादसा शनिवार को सेवर थाना क्षेत्र के नगला भगत में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम गवर्नमेंट स्कूल में दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पट्टियों समेत कमरे की पूरी छत गिरते हुए दिखाई दे रही है। स्कूल में करीब 28 बच्चे पढ़ते हैं और टाइमिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है। पहले देखिए- हादसे की तस्वीरें पट्टियां गिरते ही निकला धूल का गुबार
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल नगला भगत के अध्यक्ष जवाहर सिंह ने बताया- घटना शनिवार की दोपहर करीब ढाई से 3 बजे की है। मैं अपने घर पर था। स्कूल प्रबंधन ने मुझे फोन कर आने के लिए कहा। क्लास की छत में तेजी से दरारें बढ़ रही थी। मैं स्कूल पहुंचा ही था, इतने में ही छत गिरने की आवाज आई। क्लास से रेत का गुबार हो चुका था। हालांकि हादसे को देखते हुए टीचर प्रवीण ने बच्चों को क्लास से बाहर निकाल लिया था। जरा भी देरी होती तो झालावाड़ दुखांतिका जैसा हादसा हो सकता था। हादसे से 30 मिनट पहले स्कूल में खेली गई थी होली
स्कूल की छठीं क्लास की स्टूडेंट जाह्नवी ने बताया- घटना करीब ढाई बजे हुई। कल(शनिवार) स्कूल में होली खेली गई थी। सभी बच्चे होली खेलकर फ्री हुए थे। उसके बाद टीचर होली के बारे में बता रहे थे। अचानक छत के चटकने की आवाज आई। प्रवीण सर ने कहा कि बच्चों बाहर निकल जाओ, छत टूट सकती है। इसके कारण हमारी जान बच गई। ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,7 बच्चों की मौत:9 की हालत गंभीर; 5 टीचर सस्पेंड; शिक्षा मंत्री बोले- जिम्मेदार तो मैं ही हूं राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई, वहीं 9 गंभीर घायल हो गए। पूरी खबर पढ़िए