बाड़मेर में आज होलिका दहन और कल धूलड़ी पर्व मनाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर दी। एएसपी, डीएसपी और सीआई समेत 325 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। एसपी ने 22 स्थलों पर फिक्स पिकेट लगाए गए है। इस दौरान सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी शहर भर में तैनात रहेंगे। दरअसल, होली पर्व मनाने के लिए हर कोई तैयारी कर रहा है। इधर पुलिस होली पर्व शांतिपूर्ण मनाया जाए इसके लिए सीएलजी मीटिंग भी की है। डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली थाने में सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग की। फिर सदस्यों ने पुलिस के अधिकारियों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। 22 बनाए फिक्स पिकेट एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय पर कुल 22 स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाए गए है। 4 पुलिस मोबाइल, 3 रिजर्व बल, 2 हाईवे मोबाइल, ट्रैफिक व्यवस्था, वज्र वाहन भी तैनात रहेंगे। इसमें 2 एएसपी, 3 डीएसपी और अलग-अलग थानों के 5 थाना इंचार्ज लगाए गए है। 325 अधिकारी और जवान रहेंगे तैनात एसपी ने बताया कि जिले में 325 अधिकारी और जवानों को होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय पर लगाया गया है। जिसमें 6 एसआई, 16 एएसआई, 37 हैड कांस्टेबल, 181 कांस्टेबल- महिला कांस्टेबल, 75 होमगार्ड तैनात किए गए है। इसके अलावा वृत स्त्र पर अलग-अलग पुलिस को लगाया गया है। एसपी ने होली पर्व पर सुरक्षा और एतिहायत के तौर लगाए गए है।