जालोर में चाय के पैसे मांगने पर होमगार्ड जवान के बेटे ने होटल मालिक पर लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ भी की और 25 हजार रुपए भी लूट लिए।
हमलावर ने होटल मालिक को धमकाया कि पुलिस तो हमारी जेब में रहती है, अब तू जाकर पुलिस को बुला ले।
पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। पहले इन 5 फोटोज के जरिए समझिए पूरा मामला… अब पढ़िए पूरा मामला गल्ले में रखे 25 हजार लूटे
दरअसल जालोर के रूप नगर स्थित एक चाय की होटल पर कुछ बदमाशों ने चाय पी और चाय के पैसे मांगने पर होटल संचालक के साथ मारपीट की और सामान बिखरने के साथ तोड़फोड कर दी। जिसके बाद गल्ले में रखे 25 हजार लूट लिए। 4 लोगों ने चाय और सिगरेट ली
जालोर के एफसीआई कॉलोनी निवासी गोकुल कुमार पुत्र भवरलाल माली ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार व उसके पिता भवरलाल की रूपनगर में बाईपास पर चाय व नाश्ते की होटल हैं।
वह खुद, भाई दिनेश कुमार व पिता भवरलाल मंगलवार रात करीब 7 बजे अपनी होटल पर काम रहे थे। इसी दौरान हितेश, उसके पिता मोहनलाल (होमगार्ड जवान) 2 अन्य युवकों के साथ आए और 4 चाय के साथ सिगरेट ली। होमगार्ड जवान बोला- पुलिस वाले तो पैसे लेते हैं, देते नहीं है
इसके बाद चाय के पैसे मांगे तो मोहनलाल ने अपने आपको होमगार्ड बताते हुए धौंस जमाई और कहा कि मैं पुलिस में हूं, तू मुझे जानता नहीं हैं और पुलिस वाले तो पैसे लेते हैं, देते नहीं है। तेरी औकात कैसे हुई मुझसे रुपए मांगने की। इस पर सभी चारों लोग गोकुल के साथ मारपीट करने लगे।
गोकुल के भाई और पिता ने बीच बचाव कर छुड़ाया और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस की एक गाड़ी आई और पुलिस ने होटल मालिक और बदमाशों के बीच समझाइश की और आरोपियों को भी मौके से भेज दिया। करीब 1 घंटे बाद आए और किया हमला
इसके कुछ देर बाद रात करीब 8.30 बजे सभी आरोपी एकराय होकर अपने हाथों में कुल्हाड़ी, सरिया और डंडे लेकर आये। सभी ने आते ही होटल संचालक गोकुल, दिनेश व अधेड़ भवरलाल माली पर हमला कर दिया। मारपीट कर कहने लगे कि तूने पुलिस कैसे बुला दी। पुलिस ने 1 आरोपी को पकड़ा
इस दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ हमला कर होटल का सारा सामान बिखेर दिया, गल्ले में रखे 25000 रुपए भी लूट लिये। दुकान पर बैठे लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया।
इसके बाद आरोपियों ने होटल संचालक को धमकाया कि पुलिस तो हमारी जेब में रहती है, अब तू जाकर पुलिस को बुला ले। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी हितेश कुमार पुत्र मोहनलाल को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोतवाली थाने के एसएचओ अरविन्द कुमार ने बताया कि चाय की होटल पर हमले की सूचना के बाद रात को पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने एक आरोपी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। देर रात को प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी। जिसको दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।
