हिसार की सदर थाना पुलिस ने ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में वांछित चल रहे गांव पीरावली निवासी हरदीप उर्फ लवली को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी हरदीप पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर हरदीप को काबू करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसके बाद गांव के कुछ पुरुष और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। लोगों ने पुलिस छुड़ाकर भगाया था उन्होंने पुलिस ड्यूटी में बाधा डालते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। इस संबंध में थाना सदर हिसार में कई नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी हरदीप को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के थाना नोहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज तीन मामलों में भी 10 हजार रुपए का इनामी वांछित अपराधी है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।