पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट जाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस बार उन्हें न्यू ईयर पर बर्फबारी का आनंद मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसम विभाग ने शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा समेत ज्यादा टूरिस्ट प्लेसों में 31 दिसंबर को बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिक केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके बाद ऊंचे इलाकों में तो 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी होने लगेगी। 31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा। न्यू ईयर पर किस टूरिस्ट प्लेस में कैसा मौसम… न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हिमाचल आ रहे तो क्या-क्या करें… हिमाचल आ रहे तो ट्रैफिक से जुड़ी बातें भी जानिए…