अलवर में नई सड़क हाथ से उखड़ जा रही है। यह देख ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए काम बंद करवा दिया। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण करवाया जा रहा है। हाथ से सड़क को लेकर ग्रामीण विरोध में आ गए। लोगों ने काम बंद करवा दिया। 19 लाख रुपए की लागत से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रोड बनाते समय गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांववालों ने सड़क की क्वालिटी जांची तो वह उखड़ने लगी। इस पर लोगों ने विरोध करते हुए सड़क का काम रुकवा दिया। अलवर के देसूला गांव में दिल्ली रोड तक लगभग 1 किलोमीटर की नई सड़क बन रही है। लोगों ने बताया- 20 MM की जगह 5 MM की रोड़ियां भी नहीं डाली जा रही हैं। बीच-बीच में बिना तारकोल बिछाए ही रोड़ियां डाल दी जा रही हैं। रोड 10 दिन बाद ही उखड़ जाएंगी। मामले में PWD अधीक्षण अभियंता अल्का शर्मा ने कहा- मौके पर जेईएन (जूनियर इंजीनियर) को भेजा है, जो मामले की जांच कर रहे हैं। घटिया काम नहीं होने दिया जाएगा। अब देखिए, मामले से जुड़ी 5 PHOTOS… 19 लाख रुपए की लागत से बन रही है सड़क देसूला गांव के विनय कुमार ने बताया- PWD के माध्यम से लगभग 19 लाख रुपए की लागत से यह 1 किलोमीटर का रोड बन रहा है। लगभग ढाई साल की मशक्कत के बाद रोड का निर्माण शुरू हुआ है, इसके लिए लगभग 2 साल पहले टेंडर जारी किए गए थे। अब रोड बनाने वाले ठेकेदार ने काम में पूरी तरह से अनियमितता बरती है। 5 एमएम की रोड़ी भी नहीं डाली जा रही देसूला गांव के जीतू ने बताया- यह रोड 12 फीट 4 इंच की चौड़ाई में बननी है। बीच में 2 स्थानों पर सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड) है। यह एक तरह से नॉन-पेचेबल रोड है। रोड के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी भरता है, इसलिए वहां सीसी रोड बननी चाहिए थी। गड्ढों को भरकर 20 एमएम की रोड बननी थी, लेकिन मौके पर देखने से पता चला कि मुख्य रोड पर 5 एमएम की रोड़ी भी नहीं डाली जा रही है। जीतू ने बताया- यह काम राजेश कांट्रेक्टर के माध्यम से हो रहा है, जिसका उन्होंने विरोध किया है। फिलहाल काम रोक दिया गया है। PWD के अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया है। रोड की लागत कम ज्यादा हो सकती है मामले में रिटायर इंजीनियर प्रमोद शर्मा ने बताया- 20MM पीएमस की 1 किलोमीटर की रोड बनाने में करीब 20 से 25 लाख रुपए का बजट होना चाहिए। टेंडर में कुछ शर्तें अलग होने पर रोड की लागत सामग्री की गुणवत्ता, इलाके और अन्य कारणों के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।