बारां| हाड़ौती बारां पुजारी महासंघ की जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर शर्मा श्रीजी के मुख्य पुजारी की अध्यक्षता में बैठक 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कोटा रोड मनिहारा महादेव मंदिर पर होगी। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संगठन मंत्री आनंद शर्मा, प्रचार मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री दयाराम शर्मा, पप्पू वैष्णव ने बताया कि बारां जिले में फसल खराबे का मुआवजा पुजारी समाज को नहीं मिल रहा है। पुजारी समाज को मुआवजा दिलाने के लिए बुधवार को धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
