राजस्थान हाईकोर्ट(जोधपुर) में वकील संगठनों के चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन (RHCLA) के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें नंदीपना गहलोत, कृष्ण कांत, अनुपम गोपाल, आकांक्षा चौधरी, अक्षय शुक्ला और विरम सिंह विजयी रहे। वहीं, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन (RHCAA) में विजय शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। दोनों एसोसिएशनों के सभी पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के दौरान हाईकोर्ट के जजों – जस्टिस रेखा बोराणा, जस्टिस सुनील बेनीवाल, जस्टिस मुकेश राजपुरोहित और जस्टिस संदीप शाह – ने भी चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया और वकीलों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को सराहा। वकील संगठनों के चुनावों से जुड़ी PHOTOS…. RHCAA के चुनाव में ये हैं प्रत्याशी RHCLA का मतदान कार्यक्रम
RHCLA के द्विवार्षिक चुनाव 2025-27 के लिए मतदान आज सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। रिटर्निंग ऑफिसर मोती सिंह राजपुरोहित ने अंतिम नामांकन सूची जारी की थी, जिसमें सभी 26 उम्मीदवार बरकरार हैं। मतदान पूर्ण हो चुका है। अब कुछ देर बाद मतगणना शुरू होगी।​ RHCLA के चुनाव में ये हैं प्रत्याशी