मानसा में नशे के लिए बच्चे को बेचने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से उस पांच महीने के बच्चे की वर्तमान कस्टडी और कल्याण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसे कथित रूप से उसके नशे के आदी माता-पिता ने 1.8 लाख रुपए में बेच दिया था। हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के इस तर्क पर गंभीर चिंता जताई कि यह घटना कोई इत्तफाक नहीं, बल्कि पंजाब को जकड़ चुकी नशे की महामारी का भयावह उदाहरण है, जिसने “राज्य के नैतिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचे को खोखला कर दिया है।” यह जनहित याचिका सेवानिवृत्त बाक्सिंग कोच और सामाजिक कार्यकर्ता लाभ सिंह द्वारा दायर की गई थी। सिलसिलेवार पढ़ें याचिका में क्या मांग की गई… यह है बच्चा बेचने का पूरा मामला
