हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर वित्त मंत्री के रूप में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया है। ‘हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047’ को आधार बनाकर पेश किए गए इस बजट में हर जिले और हर वर्ग को छूने का प्रयास किया गया है। बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। हांसी को प्रदेश का पहला अति आधुनिक मॉडल जिला बनाने की घोषणा की तो गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत समेत 10 औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ₹500 करोड़ के ‘सक्षम’ फंड की स्थापना करने की बात कही है। फरीदाबाद और गुरुग्राम के अस्पतालों को 400 बिस्तरों तक अपग्रेड करने तथा कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेज व कैथ लैब स्थापित करने का प्रस्ताव है। मानेसर के ESIC अस्पताल को 200 बिस्तर में अपग्रेड करके यहां नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। गुरूग्राम में लगभग एक दशक से लंबित ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड परियोजना को हमने पुनर्जीवित किया है। 14 गांवों में फैली लगभग 671 एकड़ भूमि अधिसूचित की जा चुकी है और शीघ्र ही अवार्ड घोषित किया जाएगा। लगभग 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित होकर नए गुरूग्राम के लिए बाहरी रिंग रोड का कार्य करेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से हिसार के बाद अंबाला और करनाल की हवाई पट्टियों को सी-प्लेन संचालन के लिए तैयार करने की योजना है। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों को हवाई मार्ग से जुड़ सकेंगे। साथ ही औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 500 करोड़ का फंड
उद्योग विभाग द्वारा पूर्ववर्ती पंजाब राज्य के उद्योग विभाग द्वारा सोनीपत, हिसार, अंबाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़, बरवाला एवं पानीपत में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए थे। बाद में इन्हें उद्योग विभाग और उसके बाद एचएसआईआईडीसी को स्थानांतरित किए गए थे। वर्तमान में ये नगर निकाय सीमा में आ चुके हैं। यहां के उद्योगपति अक्सर कहते हैं कि इनकी स्थिति खराब हो चुकी है। इन शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को ओर बेहतर बनाने के लिए साल 2026-27 में सक्षम नाम से 500 करोड़ की राशि का एक विशेष फंड बनाया जाएगा। बड़े जिलों के बड़े प्रोजेक्ट हिसार और फरीदाबाद में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ₹100 करोड़ की लागत से आधुनिक मछली मंडियां रेवाड़ी और अम्बाला में ₹300-300 करोड़ की लागत से 5 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले नए मिल्क प्लांट सोनीपत और कुरुक्षेत्र में पीएम सेतु योजना के तहत ₹241 करोड़ की लागत से हब-एंड-स्पोक आईटीआई क्लस्टर करनाल में ₹50 करोड़ की लागत से नई मछली प्रसंस्करण इकाई सिरसा में किन्नू उत्पादक किसानों के लिए ₹25 करोड़ की लागत से जूस प्लांट गुरुग्राम, करनाल, हिसार, रोहतक और पलवल में ₹50 करोड़ की लागत से नए युवा छात्रावास गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, अंबाला और पानीपत में ₹55 करोड़ से नए पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए हिसार में यहां ₹30 करोड़ की लागत से ‘हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र’ और ₹5 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय पशुपालन प्रशिक्षण कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में भवन निर्माण के लिए ₹135 करोड़ आवंटित फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर तथा जीन्द-हिसार-फतेहाबाद कलस्टर एवं अम्बाला-पंचकुला-यमुनानगर क्लस्टर में 25 मेगावाट क्षमता के कुल मिलाकर 5 वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। हिसार
-हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र
-सब डिविजनल हॉस्पिटल में नया कैथ लैब
-जिला अस्पताल में 300 बेड के नए भवन का निर्माण
-पुराने औद्योगिक क्षेत्रों सुधार के लिए ‘सक्षम’ फंड में हिस्सेदारी -44 वाटर वर्क्स टैंकों की RCC लाइनिंग से पेयजलमें सुधार -एम्प्लॉयमेंट-लेड अर्बनाइजेशन पर फोकस किया जाएगा
-जैविक खेती किसानों को मंडियों में विशेष स्थान दिया जाएगा
-एविएशन विभाग के 1100 करोड़ के बजट में बड़ी हिस्सेदारी -नया खेल स्टेडियम बनाया जाएगा हांसी ऐसे बनेगा आधुनिक मॉडल जिला -288 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टो का शिलान्यास किया जा चुका – 61.44 करोड़ में बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पेयजल प्रबंधन प्रोजेक्ट -7.42 करोड़ से ढंढेरी गांव में 33 केवी बिजली सब स्टेशन -8.44 करोड़ से लोहारी राघो गांव में 33 केवी बिजली सब स्टेशन -200 करोड़ में मॉडर्न पुलिस लाइन -10.84 करोड़ में मल्टीपरपज हॉल मिलेनियम सिटी के लिए सबसे, नूहं-महेंद्रगढ़ का नाम नहीं हरियाणा की कमाई में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले गुरुग्राम जिले का मुख्यमंत्री ने पूरा ख्याल रखा। मिलेनियम सिटी को विकास की बड़ी-बड़ी सौगातें दी, जबकि नूंह और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों का नाम लगभग अनुपस्थित रहा। गुरुग्राम को ट्रैफिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में विशेष प्राथमिकता दी गई। ट्रैफिक जाम से निजात के लिए नए फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और बाईपास की घोषणा हुई। वेडिंग सिटी प्रोजेक्ट (HSIIDC द्वारा) विकसित होगा, जो हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म को बढ़ावा देगा। गरीब परिवारों के लिए 8,000 EWS फ्लैट्स में गुरुग्राम का हिस्सा है। नारी मंडपम और वात्सल्य भवन की स्थापना से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। अन्य जिलों को क्या मिला, इस खबर को अपडेट किया जा रहा है………