जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी इलाके में दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) कर रहा है। दुकानों के बाहर बनाई सीढ़ियां, रैंप और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया जा रहा है। सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर ये बनाए गए थे। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का दस्ता शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचा। JDA की कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने। JDA की टीम लोहामंडी बाजार में दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। JDA अधिकारियों ने कहा- यह कार्रवाई सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। लोहामंडी इलाके में करीब चार महीने पहले नवंबर 2025 को एक डंपर ने तांडव मचा दिया था। इस भीषण और दुखद हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पहले देखें PHOTOS सुरक्षा के मद्देनजर की जा रही कार्रवाई JDA की मौजूदा कार्रवाई को उस हादसे के बाद उठाए गए सुरक्षा कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सड़क संकरी होने और दुकानों के बाहर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जाब्ता तैनात, स्थिति नियंत्रण में कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या विवाद से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। JDA टीम नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का काम कर रही है। वहीं प्रशासन ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में इसी तरह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। 4 महीने पहले हुआ था दर्दनाक हादसा दरअसल नवंबर 2025 को लोहामंडी इलाके में एक डंपर ने तांडव मचा दिया था। इस भीषण और दुखद हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने तब प्रशासन को बताया था कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण हादसे हो रहे हैं। इसके बाद अब जेडीए का पीला पंजा अवैध निर्माण ध्वस्त कर रहा है। यह खबर भी पढ़ें… लोग बोले- फुटपाथ कहां है, पैदल कहां चलें, भ्रष्टाचार हावी:लोहामंडी में 40 फीट सड़क पास, 16 फीट पर ही डामर, बाकी अतिक्रमण लोहामंडी में 100 फीट रोड पास है। इसमें सड़क के दोनों तरफ 40-40 फीट सड़क होनी चाहिए। लेकिन अतिक्रमण के कारण एक तरफ रोड सिर्फ 16 फीट और दूसरी लेन में 34 फीट ही मिला। वहीं हादसे के बाद लोग बोले- पैदल चलने वाला कहां चले। इन अधिकारियों के घर पर बीते तो उन्हें पता चले। लोगों का आरोप है कि सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार है। पुलिस 100 रुपए के लिए आरोपी को छोड़ देती है। दैनिक भास्कर टीम ने घटनास्थल हरमाड़ा के लोहा मंडी पर रियलिटी चेक किया तो कई कमियां सामने आईं। जानलेवा डंपर जिस रोड से गुजरा, वहां सिर्फ 16 फीट पर ही डामर की सड़क बनी नजर आई। वहीं लोगों ने खुलकर आरोप लगाते हुए हकीकत बयां की। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर डंपर एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जयपुर-डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 14 लाशें, VIDEO:17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से भी हुई थी कहासुनी; नशे में था दो भतीजी को छोड़ने आया था, डंपर ने कुचल दिया:प्रत्यक्षदर्शी बोले- भागो-भागो की आवाज आने लगी; बच पाता इससे पहले टक्कर मार दी जयपुर में 1KM तक लोगों को कुचलता गया डंपर:100 की रफ्तार में तिनके की तरह रौंदा; मांस के लोथड़े गाड़ियों पर चिपके, हाथ-पैर कटे