बारां| शहर के कोटा रोड़ पर रविवार देर रात को कुछ युवकों ने एक कार सवार पर हमला करके कार के कांच फोड़ दिए। कार सवार ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार फरियादी विरेंद्र नागर ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह रविवार को निजी कार्य से कोटा गया था। रविवार रात को वापस खुद के घर पर आया। कार को घर में खड़ी कर रहा था। तभी कुछ युवक लाठी लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। जिनमें से एक व्यक्ति पूर्व सरपंच है। आरोपियों ने आते ही जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हाथ में चोट लगी है। कार की हैड लाईट व कांच फोड़कर युवक फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।