हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। इस दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जहां हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां हनुमान जी की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया। साथ ही कई मंदिरों में छपनभोग की झांकी सजाई गई। वहीं शिवसेना हिंदुस्तान की अगुवाई में विभिन्न हिन्दू संगठनो ने भव्य हनुमान शोभायात्रा निकाली। जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबी शामिल हुए। हनुमान शोभायात्रा गणेश नगर से शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान शामिल हिन्दू धर्मावलंबी वीर बजरंगी के भजनों पर थिरकते नजर आए। इस दौरान बाहर से आए अखाड़ेबाजों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए‌। अखाड़ेबाजों के साथ ही स्थानीय और बाहर से आई कलाकारों की टीमों द्वारा लोक संस्कृति एंव धार्मिक आस्था से जुडी कलाओं के साथ ही राजस्थानी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया‌। शोभायात्रा में डीजे के साथ ही ऊंट, घोड़े, पालकी सहित सजे धजे विभिन्न वाहन जिप्सी एंव कैंटर भी शामिल हुए। शोभायात्रा में हनुमान जी, श्रीराम-सीता, लक्षण सहित विभिन्न सजीव झांकियां सजाई गई।
9 फीट के हनुमान रहे मुख्य आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र 9 व 8 फीट ऊंची हनुमान जी और गणेश जी की झांकी रही। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हनुमान शोभायात्रा के दौरान डीजे पर बजते वीर बजरंगी के भजनों एंव जयकारों ने पूरे शहर के वातावरण को धार्मिक माहौल में बदल दिया। यहां हनुमान मंदिरों में भी आस्था का सैलाब देखने की मिला और हनुमान मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।