डबलीराठान/हनुमानगढ़। हनुमानगढ़-सूरतगढ़ फोरलेन मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद राजस्थान सड़क विकास एवं निर्माण विभाग हरकत में आया है। टोल रोड होने के बावजूद 17 वर्ष बाद भी सड़क की खराब हालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।
