हनुमानगढ़ में पर्ची सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई की है। DST की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने 3 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 33,290 रुपए की सट्टा राशि, मोबाइल फोन और सट्टे से संबंधित हिसाब-किताब व पर्चियां बरामद की हैं। तीनों मामलों में सदर थाना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहली कार्रवाई डबली गांव में की गई, जहां राजकुमार (32) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लगभग 5,500 रुपए नकद सट्टा राशि, एक मोबाइल फोन और हिसाब-किताब के दस्तावेज बरामद हुए। दूसरी कार्रवाई में भी डबली गांव से ही राजकुमार (49) को पकड़ा गया। उसके पास से 12,800 रुपए नकद सट्टा राशि और सट्टा पर्ची सामग्री मिली। तीसरी कार्रवाई गांव जंडावाली में हुई, जहां प्यारा सिंह (52) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग 14,990 रुपए नकद सट्टा राशि, एक मोबाइल फोन और हिसाब-किताब बरामद किया गया।