Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले में किन्नू की फसल को प्रोत्साहन देने के लिए तैयार किया गया ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर किन्नू’ का प्रोजेक्ट सरकारी बजट स्वीकृति के अभाव में अटक गया है। पंच गौरव अभियान के तहत जिले की प्रमुख फसल किन्नू को शामिल करते हुए करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए का प्रस्ताव कृषि विभाग ने सरकार को भेजा था, लेकिन अब तक बजट जारी नहीं हुआ।
