हनुमानगढ़। जिले की टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा के पास एशिया के सबसे बड़े इथेनोल प्लांट का निर्माण रोकने की मांग को लेकर बुधवार को भारी बवाल मच गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण और किसान फैक्ट्री निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कुछ देर तक भाषणबाजी का दौर चला। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच समन्वय नहीं बैठा और अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेट्स को तोड़कर आगे बढ़ने लगे और कई सरकारी व निजी वाहनों को आग लगा दी। भीड़ फैक्ट्री की दीवार को तोड़ने की कोशिश करने लगी।
