हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर रविवार को दो कारों की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब में फाजिल्का जिले के अबोहर से एक परिवार राजस्थान में धार्मिक स्थल सालासर जा रहा था।