हनुमानगढ़। संगरिया थाना क्षेत्र के गांव नाथवाना में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर 13 निवासी श्योपतराम (85) पुत्र खेताराम बावरी की बिस्तर पर आग लगने से जलकर मौत हो गई। खबर फैलते ही ग्रामीण सन्न रह गए। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी अमर सिंह के साथ पुलिस जाबता पहुंचा। घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ कर मामले को जाना। मृतक के पुत्र ने इस आशय की मर्ग दर्ज करवाई है।