हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन की टीम ने बस अड्डा रोही लखूवाली के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10.19 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा और अवैध धंधों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उप-निरीक्षक मोहर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सद्दाम हुसैन उर्फ हमाम (27) और सलीम (48) के रूप में हुई है। दोनों लखूवाली हैड के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप-निरीक्षक मोहर सिंह के अलावा कॉन्स्टेबल चेतन प्रकाश, राकेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे। मामले की जांच पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन की उप-निरीक्षक ज्योति कर रही हैं।
