संगरिया(हनुमानगढ़)। दिवाली से पहले देर रात गांव शाहपीनी के वार्ड 9 में स्थित एक किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान और करीब दो लाख रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान का सामान पूरी तरह राख हो गया।
