Hanumangarh Collectorate bomb threat: हनुमानगढ़ जिले के कलक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए आई, जिसमें कहा गया कि इमारत को सिर्फ 5 मिनट में बम से उड़ा दिया जाएगा। बम से उड़ाने की धमकी प्रशासन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आई थी। प्रदेश में बीते एक महीने में छह बार से अधिक बार धमकी भरे ई-मेल प्रशासन को मिले हैं। तीन दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली जिस पर हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई स्थगित करनी पड़ी।