स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बांसवाड़ा नगर परिषद के ऑफिस में बैठक हुई। इसमें जिला कलेक्टर, आयुक्त और विभिन्न विभागों के अधिशाषी अभियंताओं ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता को लेकर चर्चा की। गुप्ता ने अधिकारियों को शहर में साफ-सफाई की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और शहर को साफ बनाने के निर्देश दिए। हॉस्पिटल का निरीक्षण किया
​केके गुप्ता ने बैठक के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में स्वच्छता की बेहतर स्थिति और सुव्यवस्थित प्रबंध देख उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में पहले की तुलना में सफाई व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनर समाज के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ मरीजों को धरातल पर मिलता दिख रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और अच्छी सफाई व्यवस्था के कारण आम जनता में सकारात्मक संदेश जा रहा है। ​के.के. गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत कीं। उन्होंने कहा कि अच्छी योजनाओं और समर्पित भाव से काम करने वाले लोगों, इनमें चाहे डॉक्टर हों या कर्मचारी, सभी को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जब अच्छे कामों का संदेश जनता तक जाएगा, तो कर्मचारी खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे और बेहतर सेवा दे सकेंगे।